उरई, जुलाई 6 -- Orai News: जालौन। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा रविवार को प्रखण्ड जालौन के ग्राम सिहारी पडैया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया तथा निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना रहा। इस दौरान उपस्थित चिकित्सकों ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने और बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए। कार्यक्रम में सेवा, सुरक्षा एवं संस्कार के संदेश के साथ समाजसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: विहिप बजरंग दल ने लगाया स...