उरई, सितम्बर 8 -- Orai News: कोंच। संवाददाता मंगलवार को शाम कोंच क्षेत्र के नदीगांव रोड पर स्थित सिकरी पुलिया के पास नाले में एक शव पड़ा मिला। शव को देख मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर आए पिता ने युवक की पहचान की और बताया कि उसका लड़का सोमवार से लापता था फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।मंगलवार शाम को नदीगांव रोड पर स्थित सिकरी पुलिया के पास से होकर गुजरे नाले में एक अज्ञात शव पड़ा मिला।शव पर किसी राहगीर की नजर पड़ी तो उसने आसपास के लोगों को बुलाया और देखते-ही-देखते वहां सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया इसके बाद वह...