उरई, सितम्बर 10 -- Orai News: उरई। संवाददाता लंबे समय से नार्थ सेंट्रल रेलवे मैंस यूनियन में काम कर रहे युवा नेता रामशंकर यादव को संगठन के लोगों ने कद बढ़ाते हुए उन्हें शाखा सचिव नियुक्त किया है। मंडलीय नेताओं ने नियुक्ति पत्र जारी कर यह जिम्मेदारी दी है। आशा व्यक्त की गई है कि वह ईमानदारी से काम करते हुए कर्मचारियों को संगठन से जोड़ने का काम करेंगे। रामशंकर इसके पहले सहायक सचिव समेत विभिन्न पदों पर रहकर काम कर चुके हैं।नार्थ सेंट्रल रेलवे मैंस यूनियन के नवनियुक्त शाखा सचिव रामशंकर यादव ने कहा कि वह पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ यूनियन के लिए काम करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो उम्मीद और भरोसा जताया है, उस पर बखूबी खरा उतरते हुए काम होगा। एक एक कर्मचारी की बात को न सिर्फ सुना जाएगा, बल्कि जरुरत पड़ने पर उनके...