Orai News: नाती के गायब होने पर महिला को दी धमकी, कार्रवाई की मांग
उरई, सितम्बर 6 -- Orai News: जालौन। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुरलीमनोहर में एक महिला के नाती के घर से गायब होने और विरोध करने पर तीन युवकों द्वारा गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।मोहल्ला मुरलीमनोहर निवासी अरविंद मिश्रा ने बताया कि उसका नाती अमित मिश्रा पुत्र अनुज मिश्रा 5 सितंबर को दोपहर डेढ़ से 2 बजे के बीच घर से गायब हो गया था। इसी दौरान नगर के ही कुछ व्यक्तियों ने घर आकर पूर्व रंजिश को लेकर परिवार की महिलाओं और बहन को गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को प्रत्यावेदन देकर गायब नाती की तलाश और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.