Orai News: नलकूप का स्टार्टर ले गए चोर
उरई, जुलाई 26 -- Orai News: जालौन। संवाददाता खेत में लगे नलकूप का स्टार्टर का रात में अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। स्टार्टर चोरी की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मांडरी निवासी कौशलेंद्र ने पुलिस को बताया कि गांव के बाहर उनका खेत स्थित है। खेत में फसल की सिंचाई के लिए नलकूप लगा हुआ है। नलकूप को चलाने के लिए अंदर स्टार्टर और अन्य सामान रखा था। रात में अज्ञात चोरों ने नलकूप में लगा स्टार्टर और अन्य सामान चोरी कर लिया। काफी तलाश करने के बाद भी चोरों का पता नहीं चला। पीड़ित किसान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.