उरई, अगस्त 12 -- Orai News: नगर पालिका ने पुलिस टीम के साथ अतिक्रमण हटाया मकान के आगे हो रहा था अवैध पक्का निर्माण फोटो परिचयअवैध निर्माणधीन अतिक्रमण को हटवाती पालिका व पुलिस टीम12 कोंच 102कोंच। संवाददातालगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए नगर पालिका व पुलिस टीम ने अभियान चलाकर बुधवार को सख्ती के साथ अतिक्रमण को हटवाया गया। इस दौरान कई जगहों पर पक्के कब्जों को तोड़ा गया।बुधवार को नगरपालिका की अधिशाषी अधिकारी मोनिका उमराव को सूचना मिली कि मोहल्ला प्रताप नगर में वेद अग्रवाल मकान के आगे रपटा डाल कर अवैध रूप से पक्का निर्माण कार्य कर रहे हैं। जिस पर अधिशाषी अधिकारी के निर्देश पर पालिका कर्मचारी जीवन और शहजाद के साथ कोतवाली पुलिस पहुंची और अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण करने वाले मकान मालिक को चेताया गया कि दोबारा अतिक्रमण किया तो जुर्माना के स...