उरई, अगस्त 29 -- Orai News: कालपी। संवाददाता ग्राम मगरौल में मछली पकड़ने के दौरान पैर फिसलने से नून नदी में डूबे युवक का दूसरे दिन शनिवार भी पता नहीं चल सका। एसडीएम विनय कुमार मौर्य, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कमल, तहसीलदार शिरीष कुमार मिश्रा नायब तहसीलदार मुकेश कुमार की मौजूदगी में नाविकों तथा गोताखोरों ने काफी खोजबीन कराई लेकिन सफलता नहीं मिली। एसडीएम ने कहा कि युवक की तलाश के लिए अब एसडीआरएफ की टीम बुलाए जाने को लेकर पत्राचार किया गया है।शुक्रवार की दोपहर कालपी कस्बे के मोहल्ला निकासपुरा निवासी अशोक कुमार अपने भाई हिमांशु के साथ ग्राम मगरोल के पास नून नदी में मछली पकड़ रहा था। यह भी पढ़ें- Orai News: मछली पकड़ने गए युवक का पैर फिसला, नून नदी के तेज बहाव में डूबा पैर फिसलने से अशोक कुमार नदी में जा गिरा और डूब गया। सूचना मिलते ही इलाकाई...