उरई, अगस्त 30 -- Orai News: कोंच। संवाददाता नदीगांव जाने वाले मार्ग पर शनिवार देर रात उस समय वाहन चालकों में हड़कंप मच गया जब पंचानन चौराहे से आगे सड़क के बीचों-बीच एक विशाल अजगर दिखाई दिया अजगर को सड़क पर देखकर राहगीरों और वाहन चालकों ने कुछ देर के लिए अपने वाहन रोक दिए और सुरक्षित दूरी बनाकर उसे देखने लगे।बताया गया कि विशाल अजगर सड़क पार करने के लिए मार्ग के बीच तक पहुंच गया था इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक वाहन चालक की नजर अजगर पर पड़ी चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को कुछ दूरी पर रोक दिया और मोबाइल फोन से अजगर का वीडियो बना लिया। देखते ही देखते अजगर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में विशाल अजगर सड़क पर धीरे-धीरे रेंगता हुआ दिखाई दे रहा है उसके आकार और लंबाई को देखकर आसपास मौजूद लोग भी हैरान नजर आए।

हिंदी हिन्द...