Orai News: नगर में कटखने बंदरों का आतंक चरम पर, पकड़वाने की मांग
उरई, अक्टूबर 4 -- Orai News: जालौन। संवाददाता नगर में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अक्सर बंदर वृद्ध और बच्चों को परेशान करते हैं। कई बार बंदर लोगों को काटकर घायल कर देते हैं। नगर के वार्ड नंबर पांच मोहल्ला खंडेराव के सभासद ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।नगर में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। वार्ड नंबर पांच मोहल्ला खंडेराव के सभासद शैलेंद्र कुमार ने जिलाधिकारी समीर को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि छोटे बच्चों को छत पर या आंगन में अकेला नहीं छोड़ सकते। बंदर कभी भी हमला कर देते हैं। डर के मारे बच्चे छत पर जाना ही छोड़ चुके हैं। बंदर घर की छत पर रखे कपड़े, सब्जी और राशन का सामान उठा ले जाते हैं। कई बार तो गैस सिलेंडर के पास रखे सामान को फेंककर खतरा पैदा कर देते हैं। महिलाएं दिन में छत पर घर के काम करने में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.