उरई, अक्टूबर 12 -- Orai News: कोंच, संवाददाता। नगर में चल रहे ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव में भगवान श्रीराम और उनके अनुज भरत, लक्ष्मण व शत्रुघ्न की बारात धूमधाम से निकाली गई। दूल्हा बने चारों भाइयों के मनमोहक स्वरूप के दर्शन करने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बैंड-बाजों, घंटे-घड़ियालों और भक्ति संगीत के बीच निकली बारात में श्रद्धालु भक्ति के रंग में सराबोर नजर आए। 'रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी' की धुन पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। गल्ला व्यापारियों की प्रमुख संस्था धर्मादा रक्षिणी सभा द्वारा संचालित कोंच की प्रसिद्ध रामलीला में बीती रात रामलीला भवन पर सर्वप्रथम भगवान गणेश की आरती की गई। इसके बाद भगवान श्रीराम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के सजीव श्रीविग्रहों की आरती उतारकर उन्हें हाथी पर विराजमान कराया गया। बारात...