Orai News: धान से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, हादसा टला
उरई, अक्टूबर 27 -- Orai News: जालौन। संवाददाता मंडी के अंदर धान से लदी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। गनीमत रही कि ट्राली की चपेट में कोई नहीं आया। हाालांकि ट्राली में लदा धान सड़क पर बिखर गया।मंगलवार की सुबह नवीन गल्ला मंडी में एक ट्रैक्टर ट्राली में धान लदकर आया था। मंडी के अंदर जब चालक ट्रैक्टर को बैक कर रहा था तभी अचानक से ट्राली असंतुलित हो गई और ट्राली सड़क किनारे पलट गई। हालांकि ट्रैक्टर चालक सुरक्षित बच गया। साथ ही मंडी में आसपास काम कर रहे पल्लेदार और किसान भी बच गए। जिससे बड़ा हादसा टल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.