उरई, अगस्त 18 -- Orai News: कालपी। संवाददाता नगर के एक मुहल्ले से दो सगी नाबालिग बहनों के अचानक लापता हो जाने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मां की तहरीर पर मुहल्ले में ही किराये पर रहने वाले दो युवकों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।पीड़ित महिला ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर दी। उसने बताया कि रविवार रात पति के घर से बाहर होने पर वह अपनी 17 और 15 वर्षीय पुत्रियों के साथ सोई थी। सुबह उठने पर दोनों बेटियां घर में नहीं थीं। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि मुहल्ले में किराए पर रहने वाले भगवानदास और मोनू नामक युवक दोनों को बहला-फुसलाकर ले गए हैं। एक साथ दो नाबालिगों के गायब होने की सूचना पर पुलिस सकते में आ गई। कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया है। मकान मालिक से दोनों य...