उरई, जुलाई 25 -- Orai News: माधोगढ़। संवाददाता रामपुरा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। थाना पुलिस और एसओजी-सर्विलांस टीम की संयुक्त घेराबंदी में निनावली रोड के जंगल में हुई मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक को दौड़कर गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए बदमाशों से चोरी का माल और अवैध असलहे बरामद हुए। यह भी पढ़ें- मुठभेड़ के बाद चार अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोलीघटना का विवरण शुक्रवार रात करीब 11 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से रामपुरा-निनावली रोड पर घूम रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम और एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक रिंकू चौधरी ने निनावली पुल के पास घेराबंदी ...