उरई, जुलाई 6 -- Orai News: कोंच। दो बाइकों की टक्कर में एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी कोंच लाया गया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया गया। ग्राम अटा निवासी मोहर सिंह 52 वर्ष जो होमगार्ड के पद पर कार्यरत हैं, उरई में रात्रि ड्यूटी पूरी कर सोमवार सुबह बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान भदारी गांव के पास उनके आगे चल रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। दूसरी बाइक पर वनमाली 44 वर्ष पुत्र पन्नालाल पत्नी राजकुमारी 42 वर्ष निवासी ग्राम उजयान के साथ सवार थे। बताया कि दोनों रिश्तेदारी ग्राम धगुआ से वापस अपने गांव लौट रहे थे। पीछे से हुई जोरदार टक्कर के कारण दोनों बाइकों का संतुलन बिगड़ गया और राजकुमारी तथा मोहर सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि वनमाली...