उरई, जुलाई 2 -- Orai News: कोंच। संवाददाता कोंच में बुधवार देर रात महेशपुरा रोड पर स्थित सेठ बद्री प्रसाद कॉलेज के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पति-पत्नी, उनके पुत्र समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।महेशपुरा निवासी जनवेद जाटव 45 वर्ष अपनी पत्नी रानी 40 वर्ष और पुत्र युवराज 13 वर्ष के साथ उरई गए थे। बताया गया कि जनवेद की साली मंजू, जो तीतरा गांव की रहने वाली हैं, पेट दर्द की शिकायत के चलते उरई इलाज के लिए आई थीं। उन्हें दिखाने के बाद जनवेद अपने परिवार के साथ देर रात मोटरसाइकिल से महेशपुरा लौट रहे थे। इसी दौरान महेशपुरा रोड पर सेठ बद्री प्रसाद कॉलेज के समीप सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में जनवेद, उनकी पत्नी ...