उरई, जुलाई 27 -- Orai News: कोंच। संवाददाता कोंच क्षेत्र में शनिवार देर रात पचीपुरी के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही राहगीरों ने तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया गया।भड़ारी निवासी राजमिस्त्री लवलेश 23 वर्ष पुत्र परशुराम अपने लेबर फूल सिंह के साथ कोंच में कांच के मंदिर के पास राजमिस्त्री का कार्य समाप्त कर बाइक से अपने गांव भडारी लौट रहे थे। इसी दौरान पचीपुरी के पास सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर जुम्मन 43 वर्ष निवासी मालवीय नगर, कोंच तथा मोतीलाल 85 वर...