Orai News: दो दिन की बरसात के बाद भी यमुना का जलस्तर सामान्य से कम, बढ़ने की उम्मीद नहीं
उरई, अगस्त 5 -- Orai News: कालपी। संवाददाता क्षेत्र में दो दिनों से रिमझिम बरसात हो रही है, लेकिन यमुना के जलस्तर में कोई खास इजाफा नहीं हुआ है। बुधवार को नदी का जलस्तर 96.16 मीटर दर्ज किया गया, जो सामान्य से भी कम है। वहीं गत वर्ष 5 अगस्त 2025 को यमुना 109.56 मीटर पर बह रही थी और बाढ़ की स्थिति बनी थी।बाढ़ नियंत्रण विभाग के जिम्मेदार रूपेश कुमार ने बताया कि अभी यमुना में बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है। राजस्थान स्थित कोटा बैराज में पानी क्षमता से अधिक नहीं है, इसलिए निकट भविष्य में यमुना में बाढ़ आने के आसार नहीं हैं। सावन माह में यमुना का जलस्तर अब तक के इतिहास में सबसे कम है। देवकली ग्राम प्रधान बाल सिंह निषाद, हीरापुर प्रधान उमाशंकर निषाद और पूर्व प्रधान कमलेश निषाद ने कहा कि यमुना अभी अपने सामान्य रूप में भी नहीं है। नदी के बीच रेत के टील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.