उरई, अक्टूबर 29 -- Orai News: कालपी। संवाददाता पड़ोसी से झगड़ा करना दो लोगों को महंगा पड़ा। कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी के निर्देश पर महमूदपुरा चौकी प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा ने मोहल्ला दमदमा निवासी मुमताज को गाली-गलौज कर झगड़ा करने पर गिरफ्तार किया। वहीं ज्ञान भारती चौक चौकी प्रभारी विपिन यादव ने ग्राम उसरगांव निवासी जगदीश को पड़ोसी से झगड़ा करने पर पकड़ा। दोनों का चालान कर मेडिकल परीक्षण के बाद अदालत में पेश किया गया।। यह भी पढ़ें- Orai News: पिता-पुत्र सहित तीन लोग पकड़े यह भी पढ़ें- Dumka News: आपसी विवाद में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी, 16 नामजद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...