उरई, जुलाई 15 -- Orai News: कालपी। संवाददाता बरसात के मौसम व त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट रोकने के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के तहत 31 अगस्त तक दूध, दही और पनीर के कुल 30 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे।इस संबंध में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कटियार ने उपजिलाधिकारी अमित शेखर से मुलाकात कर अभियान की कार्ययोजना से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार क्षेत्र में दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार सैंपलिंग की जाएगी। जांच रिपोर्ट में मिलावट या मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं एवं प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Hapur News: खाद्य विभाग ने पनीर व द...