उरई, अक्टूबर 27 -- Orai News: जालौन। संवाददाता दुकान के अंदर सांप दिखने से हड़कंप मच गया। वन विभाग को सूचना देने के बाद वन विभाग की टीम ने सांप को रेस्क्यू पर जंगल में छोड़ दिया।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उदोतपुरा में मुखिया किराना स्टोर में सोमवार की शाम एक सांप अंदर घुस गया। जब दुकानदार फ्रिज खोलने के लिए अदंर गया तो उसे फ्रिज के नीचे काला सांप दिखा। दुकानदार के चिल्लाने पर आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। गांव के लोगों ने पहले हिम्मत दिखाकर सांप को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। जिसके बाद वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सांप को पकड़ लिया और उसे जंगलों में छुड़वा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...