Orai News: दुकान का शटर काटकर लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
उरई, सितम्बर 2 -- Orai News: उरई। संवाददाता शहर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने मंगलवार रात एक सराफ की दुकान का शटर काटकर लाखों रुपये के चांदी के आभूषण और नकदी पार कर दी। सुबह शटर कटी देख पड़ोसियों ने दुकानदार को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुशील नगर निवासी पवन कुमार सोनी की सराफ की दुकान मॉर्निंग स्टार स्कूल के पास स्थित है। मंगलवार रात करीब 9 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में अज्ञात चोर शटर काटकर दुकान के अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान में रखी छह चांदी की पायल, पांच गाय की मूर्ति, पचास चांदी की अंगूठी, करीब डेढ़ किलो चांदी के जेवरात और गल्ले में रखे करीब 2500 रुपये चोरी कर लिए। चोरी गए जेवरातों की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये बताई जा रही है। बुधवार सुबह पड़ोसियों ने दुकान का शट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.