उरई, अक्टूबर 26 -- Orai News: कालपी। संवाददाता बीते महीने पहले कालपी नगर के टरननगंज बाजार स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान पर तीन अज्ञात युवकों द्वारा धोखाधड़ी कर 16 हजार सामान लेकर भाग जाने की घटना हुई थी। इस मामले में पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर थाना कालपी में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।नगर के मोहल्ला रामचबूतरा निवासी चांद मोहम्मद मंसूरी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि टरननगंज बाजार में चांद जनरल स्टोर के नाम से दुकान संचालित है। बीते महीने 11 सितंबर को दोपहर लगभग 12 बजे उनकी दुकान पर तीन अज्ञात व्यक्ति आए थे और आरोपियों ने दुकान से 16,925 रुपये का कॉस्मेटिक का सामान खरीदा था। इसके बाद उन्होंने मोबाइल द्वारा पेमेंट करने का नाटक किया था और अचानक ब्लैक कलर की बाइक पर बैठकर बिना भुगतान किए ही सामान लेकर वहां से फरार हो ...