उरई, अगस्त 16 -- Orai News: उरई। संवाददाता सुबह से हो रही बारिश ने जहां उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दिए तो वही पूरे दिन रुक-रुक कर होती रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वही अवकाश का दिन होने के कारण घरों में कैद रहकर लोगों ने चाय पकौड़ी के बीच लुत्फ उठाया।रविवार को सुबह 7 बजे से ही बारिश शुरू हो गई। कभी तेज तो कभी धीमी रुक-रुक कर पूरे दिन बारिश होती रही। घने बादलों के उमड़ घुमड़ कर आने और लगातार बारिश से भीषण उमस भरी गर्मी से लोगों को भारी राहत मिली है। लेकिन रुक-रुक कर लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन भी अस्त व्यस्त कर दिया है। अवकाश का दिन होने से ज्यादातर लोग बारिश के कारण अपने घर से बाहर ही नहीं निकले और पानी के कारण घरों में ही बच्चों से लेकर सभी कैद रहे। सबसे ज्यादा परेशानी दुकानदारों को हुई जिसमें तमाम रेहड़ी खोमचे वाले सुबह...