Orai News: दहेज हत्या के मामले में फरार सास गिरफ्तार
उरई, अक्टूबर 9 -- Orai News: माधोगढ़। संवाददाता रामपुरा में दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। 8 अगस्त को 22 वर्षीय सोनम का शव घर में लटका मिला था। पिता ने दो लाख रुपये और एक भैंस की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। पति और ससुर की गिरफ्तारी के बाद अब फरार चल रही सास को भी पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।बीती 8 अगस्त 2026 को कस्बा रामपुरा में 22 वर्षीय विवाहिता सोनम का शव घर के अंदर लटका मिला था। मृतका के पिता सुरेश कुमार ने सीओ को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि ससुराल पक्ष दहेज में दो लाख रुपये और एक भैंस की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था।मामले में पुलिस ने पहले ही मृतका के पति दीपक और ससुर माखनलाल को गिरफ्तार कर जेल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.