उरई, सितम्बर 4 -- Orai News: कोंच। संवाददाता नदीगांव के महाविद्यालय में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर दही-मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। इस आयोजन से छात्रों में सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति सम्मान और टीम वर्क की भावना बढ़ती है। प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जूनियर वर्ग के छोटे बच्चों के लिए मटकी की ऊंचाई कम रखी गई थी।दही-मटकी फोड़ प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को महाविद्यालय के प्राचार्य राघवेंद्र ने सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद गौर, अध्यापक मलखान, मानसिंह, अभिनय, राहुल, दिनेश, सुनील शर्मा और अध्यापिका दीपा अग्रवाल मौजूद थे। यह भी पढ़ें- मटकी फोड़ में दिखा उत्साह, श्रीकृष्ण भक्ति में रंगा बीआईटी यह भी पढ़ें- Chapra News: नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' का जयघोष यह भी पढ़ें- Deogarh News...