उरई, अक्टूबर 18 -- Orai News: कालपी। संवाददाता असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक पर्व दशहरा त्योहार को लेकर धर्म नगरी कालपी में तैयारियां जोरों पर की गई।आगामी 20 अक्टूबर को दशहरा पर्व के अवसर परम्परागत तरीके से आयोजित होने वाले दशहरा मेला ग्राउंड में धार्मिक रीति रिवाज से रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसको लेकर श्री सेवा समिति के सदस्यों तथा आयोजकों के द्वारा तैयारियां की गई है।कार्यक्रम के संयोजक जय खत्री ने बताया कि दशहरा मेला ग्राउंड एमएसवी इंटर कॉलेज मैदान में 40 फीट ऊंचा रावण के हाईटेक पुतले को दहन को लेकर तैयारियां की गई है। नगर पालिका परिषद कालपी के अध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि दशहरा मेला स्थल तथा आसपास के रूटों में सफाई तथा रोशनी की पालिका परिषद के द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यह भी पढ़ें- Sasaram News: दावथ में 20 अक्टूबर ...