उरई, नवम्बर 7 -- Orai News: कालपी। ग्राम पट्टीपुरा में दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने पर थाना चुर्खी में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़ित गोपीचरन पुत्र चतुर्भुज ने बताया कि 19 अक्टूबर को शाम करीब 7 बजे उसी गांव के आरोपी पवन ने उनके दरवाजे पर आकर बेवजह गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपी ने दरवाजे पर लात मारी और चला गया। आरोपी आए दिन परेशान करता है और जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...