Orai News: दबंगों ने पुजारी को पीटा, मंदिर मार्ग पर अवैध कब्जे का आरोप
उरई, जुलाई 4 -- Orai News: सिरसाकलार। संवाददाता ग्राम तरसौर के बड़ी माता मंदिर के पुजारी गिरिजा शंकर उर्फ गिरजोले के साथ दबंगों की मारपीट से क्षेत्र में आक्रोश है। पुजारी का आरोप है कि समुदाय विशेष के पांच लोगों ने मंदिर जाने के रास्ते और खाद के गड्ढे पर अवैध कब्जा कर रखा है। पुजारी ने 13 फरवरी 2026 को एसडीएम और 15 जून 2026 को जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि विरोध पर दबंगों ने जान से मारने और झूठे मुकदमे की धमकी दी। बीते दिन मंदिर जाते समय दबंगों ने पुजारी को रोककर पीटा। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर मामले की जांच शुरू की और पुजारी को मेडिकल के लिए भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.