उरई, सितम्बर 17 -- Orai News: उरई, संवाददाता। बिजली समस्या को दूर करने के लिए उपजिलाधिकारी सदर ने बिजली सब स्टेशन इंचार्जों व अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्बाध रुप से बिजली आपूर्ति किए जाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने हिदायत दी कि मेंटीनेस का काम खाली समय में किया जाए। खासकर त्योहार के वक्त किसी तरह की बिजली कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर लापरवाही की शिकायत आती है तो शासन, प्रशासन को रिपोर्ट होगी सदर तहसील में बैठक लेते वक्त एसडीएम उत्तम कुमार ने सबसे पहले बिजली व्यवस्था की समीक्षा की। शहरी क्षेत्र में होने वाली आपूर्ति के बारे में जानकारी ली। कहा कि गणेश चतुर्थी, नवरात्र, दशहरा व नवरात्र के ठीक बाद छठ पूजा यानि एक साथ कई त्योहार पड़ रहे है। यह भी पढ़ें- गांवों में बढ़ी बिजली कटौती की शिकायत लिहाजा बिजली व्यवस्था में किसी तरह की कोई हीलाह...