Orai News: त्योहारों पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, एएसपी ने उरई बाजार में किया पैदल गश्त
उरई, नवम्बर 6 -- Orai News: उरई। संवाददाता आगामी पर्व धनतेरस, दीपावली के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था तथा सुगम यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से एएसपी डॉ. ईशान सोनी द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर राजेश कमल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उरई आनंद सिंह व पुलिस बल के साथ नगर उरई के प्रमुख बाजार और व्यस्त मार्गों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।गश्त के दौरान एएसपी ने बाजार में दुकानों के बाहर अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और भीड़-भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों व व्यापारी बंधुओं से संवाद स्थापित कर यातायात नियमों का पालन करने, दुकानों के सामने सामान न रखने और ग्राहकों को सुरक्षित खरीदारी का माहौल देने की अपील की। यह भी पढ़ें- Orai News: दीपावली बाजार में उमड़ रही भीड़, बड़े वाहनों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.