उरई, सितम्बर 30 -- Orai News: जालौन, संवाददाता। छत्रसाल स्कूल के पास पेट्रोल टैंक के सामने बुधवार दोपहर को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सुढार निवासी अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अधेड़ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मौके से फरार हुए ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। ग्राम सुढार निवासी रामकेश उर्फ पिल्लू 52 वर्ष किसी काम से जालौन आए थे। दोपहर के समय जब वह छत्रसाल स्कूल के पास पेट्रोल पंप के सामने से गुजर रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रामकेश उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 ...