Orai News: तेज रफ्तार कार ने चार वर्षीय मासूम को रौंदा, हालत गंभीर
उरई, अगस्त 4 -- Orai News: सिरसाकलार। संवाददाता सिरसाकलार में गंदा नाला और जखा बंबी के बीच मंगलवार शाम को तेज रफ्तार कार ने 4 वर्षीय मासूम को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया।मंगलवार शाम को नल पर पानी लेने जा रही निधि यादव 4 वर्ष पुत्री पदम यादव निवासी सिरसा कलार को न्यामतपुर की तरफ से आ रही सफेद कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बच्ची लहूलुहान होकर दूर जा गिरी। ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन करीब 50 मिनट तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। बच्ची की हालत नाजुक देखते हुए पिता पदम यादव उसे निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों के अनुसार निधि की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को सूचना देकर लापरवाह कार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं एंबुलेंस के समय पर न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.