उरई, अगस्त 9 -- Orai News: उरई। संवाददाता शहर कोतवाली क्षेत्र के कालपी रोड में उर्वशी फैक्ट्री के सामने हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए धुलाई सेंटर संचालक की इलाज के दौरान झांसी में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बुजुर्ग सड़क पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से गाड़ी समेत फरार हो गया। यह भी पढ़ें- Orai News: डीसीएम की टक्कर से घायल अधिवक्ता की झांसी में मौतदुर्घटना का विवरण शहर कोतवाली क्षेत्र के रगेदा गांव निवासी ओम प्रकाश द्विवेदी 65 वर्ष कालपी रोड स्थित उर्वशी फैक्ट्री के सामने अपना धुलाई सेंटर संचालित करते थे। बीती 7 अगस्त की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने सेंटर के सामने सड़क पार कर रहे थे, तभी कालपी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ...