उरई, अगस्त 3 -- Orai News: कोंच। संवाददाता कोंच जालौन रोड पर पचीपुरा के पास सोमवार शाम को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पलट गई और उसमें सवार आतिशबाजी कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको इलाज के लिए ले जाया गया। सोमवार शाम को जालौन से आतिशबाजी की खरीदारी कर अपने घर लहार मध्यप्रदेश वापस कार में सवार होकर लौट रहे आतिशबाजी कारोबारी की कार कोंच कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले ग्राम पचीपुरा के पास सड़क हादसे की शिकार हो गई। जिससे आतिशबाजी कारोबारी अमोल अग्रवाल 35 वर्ष की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों मन्नू उर्फ अजय 40 वर्ष, मधुर सिंह 35 वर्ष और पिंटू 32 वर्ष को बाहर निकाल...