Orai News: तेज बारिश से गिरा पीपल का पेड़, पांच दिन से मुख्य मार्ग बंद, ग्रामीण परेशान
उरई, सितम्बर 4 -- Orai News: माधौगढ़। संवाददाता तहसील क्षेत्र के जमरेही अव्वल गांव में तेज बारिश के चलते हैदलपुरा के पास मुख्य मार्ग पर पीपल का पेड़ गिर गया है। पेड़ गिरे पांच दिन बीत गए हैं, लेकिन अब तक रास्ता बहाल नहीं हो सका है। इससे आवागमन पूरी तरह बंद है और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।शुक्रवार को जमरेही अव्वल के 20 ग्रामीणों ने एसडीएम माधौगढ़ मनोज प्रकाश को शिकायती पत्र देकर समस्या से अवगत कराया। ग्रामीण अंशू कुशवाहा, विपिन कुमार, रमाकांत, नरेंद्र, वीरेन्द्र, आशीष कुमार, शिवकांत आदि ने बताया कि तेज बारिश के कारण 5 दिन पहले हैदलपुरा के पास मुख्य रास्ते पर पीपल का पेड़ गिर गया था। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य रास्ता बंद होने से स्कूली बच्चों और बाजार जाने वाले लोगों को मजबूरन हैदलपुरा गांव के अंदर से होकर माधौगढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.