Orai News: तेजी से करें लम्पी वैक्सीनेशन का कार्य, बीमार जानवरों का हो समुचित इलाज
उरई, सितम्बर 22 -- Orai News: उरई। संवाददाता मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने मंगलवार को जिले भर में लम्पी वायरस से बचाव के लिए चलाए जा रहे वैक्सीनेशन कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई गौशालाओं में अपने सामने वैक्सीनेशन का कार्य कराया साथ ही बीमार जानवरों के समुचित इलाज के निर्देश दिए।लम्पी वायरस से बचाव के लिए जनपद में लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर अस्पतालवार टीमों का गठन किया गया है। जनपद में प्रतिदिन 30 कैंप लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं और 14 सितंबर से 22 सितंबर तक कुल 240 कैंपों का आयोजन किया जा चुका है और तकरीबन पांच हजार जानवर वेक्सिनेट किए जा चुके हैं साथ ही जो गोवंश लम्पी वायरस से पीड़ित है उनके भी समुचित इलाज को लेकर टीम में लगातार काम में जुटी हुई हैं। मंगलवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ मनोज अवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.