Orai News: तीन दिन से बिजली गुल, 150 घरों के लोग परेशान
उरई, सितम्बर 29 -- Orai News: माधौगढ़। संवाददाता नगर के चितौरा रोड पर पिछले तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप होने से करीब 150 घरों के लोग भीषण गर्मी में परेशान हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर फुंकने के बावजूद तीन दिन बीत जाने के बाद भी विद्युत विभाग की ओर से ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। उमस और गर्मी के बीच बिजली न आने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस संबंध में विद्युत विभाग के एसडीओ से बात की गई तो उन्होंने जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया। लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि बिजली न आने से मोबाइल चार्ज करने, पानी की व्यवस्था और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई तक प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.