Orai News: तालाब में मिला लापता बुजुर्ग महिला का शव, गांव में मचा हड़कंप
उरई, अक्टूबर 16 -- Orai News: कोंच। संवाददाता कोंच क्षेत्र के ग्राम बसोब में बीते तीन दिनों से लापता 65 वर्षीय वृद्धा का शव गांव के तालाब में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की पहचान फूलारानी उर्फ शांति पत्नी ग्याप्रसाद निवासी बसोब चौगड़ा के रूप में हुई है। बुजुर्ग महिला फूलारानी उर्फ शांति पत्नी ग्याप्रसाद निवासी बसोब चौगड़ा बीती 14 अक्टूबर से अपने घर से लापता थी। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। शुक्रवार दोपहर को गांव के तालाब में महिला का शव दिखाई देने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतका की पुत्री सुशीला ने बताया कि उनकी मां मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और 14 अक्टूबर से लापता चल रही थी। परिजनों ने उन्हें तलाशने का काफी प्रयास किया, ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.