उरई, जुलाई 11 -- Orai News: उरई, संवाददाता। कोटरा थाना क्षेत्र के ग्राम पुर में शुक्रवार रात में 68 वर्षीय बुजुर्ग की तालाब में डूबने से मौत हो गई। शनिवार की सुबह गोताखोरों ने तालाब से शव निकाला जिसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्राम पुर निवासी 68 वर्षीय अजान सिंह शुक्रवार रात करीब 9 बजे अपने खेत से तिल की फसल देखकर वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि गांव के पास बने लगभग चार एकड़ के बड़े तालाब के किनारे वह नित्यक्रिया के लिए गए थे। इसी दौरान पानी लेते समय उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरे। डूबते समय अजान सिंह ने शोर मचाया जिसे सुनकर उनका बेटा मौके पर पहुंचा और उन्हें बचाने के लिए तालाब में कूद पड़ा, लेकिन वह अपने पिता को नहीं बचा सका। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और ...