उरई, जुलाई 19 -- Orai News: जालौन। संवाददाता बिजली के तार काटकर बेचने जा रहे गिरोह के दो सदस्यों को मलकपुरा छिरिया पुलिस ने शनिवार रात दबोच लिया। मौके से 45.300 किलो एल्युमिनियम तार, तमंचा और चोरी में प्रयुक्त वैन बरामद हुई है।मलकपुरा छिरिया चौकी प्रभारी आलोक पाल को शनिवार रात सूचना मिली कि गुढ़ा वाली पुलिया जालौन-उरगांव रोड के पास कुछ लोग बिजली के तार काटकर चार पहिया गाड़ी में लादकर ले जा रहे हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी आलोक पाल के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुरेश चंद्र यादव, बृजवीर सिंह, नीरज कुमार, अंशुल शर्मा व राहुल सिंह की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देख वैन में बैठे दो लोग घबरा गए। पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम भानू प्रताप राठौर निवासी नया पटेल नगर थाना कोतवाली कोंच और दीपराज निवासी ज...