उरई, सितम्बर 25 -- Orai News: कोंच। संवाददाता तहसील परिसर में शुक्रवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया कि जब एक युवक ने अधिवक्ता के बस्ते पर एक महिला के साथ मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर गाली-गलौज, अभद्रता, जान से मारने की धमकी देने और जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।कानपुर निवासी वंदना शुक्ला ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार दोपहर कोंच तहसील परिसर आई थी। इसी दौरान उसका एक रिश्तेदार युवक अनूप निवासी कोंच वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर युवक ने उसके साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धम...