Orai News: तहसील का शौचालय बदहाल, गंदगी और अव्यवस्थाओं से लोग परेशान
उरई, जुलाई 13 -- Orai News: जालौन।संवाददाता शासन स्तर पर स्वच्छता और सरकारी कार्यालयों में बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लगातार दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जालौन तहसील परिसर की स्थिति इन दावों पर सवाल खड़े करती नजर आती है। उपजिलाधिकारी कार्यालय के समीप स्थित सार्वजनिक शौचालय लंबे समय से बदहाल स्थिति में है, जिससे प्रतिदिन तहसील आने वाले वादकारियों, अधिवक्ताओं एवं आम नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। शौचालय में पानी की टोटियां नहीं लगी हैं, जिसके कारण पानी लगातार व्यर्थ बह रहा है। वहीं शौचालय के कई दरवाजे क्षतिग्रस्त हैं और परिसर में गंदगी फैली हुई है। नियमित साफ-सफाई के अभाव में शौचालय का उपयोग करना भी लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तहसील जैसे महत्वपूर्ण सरकारी परिसर में इस प्रकार की अव्यवस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.