उरई, जुलाई 21 -- Orai News: उरई। संवाददाता कोतवाली उरई पुलिस ने मोहल्ला हज़ारीपुरा में कार्रवाई करते हुए संदीप यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह वादी हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...