उरई, अक्टूबर 15 -- Orai News: कोंच। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैलिया थाना पुलिस ने एक युवक को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी हमीरपुर जिले का निवासी है, जिसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। गुरुवार को उपनिरीक्षक राजकुमार निगम टीम के साथ गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर ग्राम मगरा के पास मंगरा मोड़ पुलिया के निकट घेराबंदी कर अभय कुमार निवासी रिगवारा खुर्द थाना जरिया हमीरपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने थाना कैलिया में मुकदमा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर आटा थाने में 2022 में धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर के मामले दर्ज हैं। टीम में थानाध्यक्ष अवनीश कुमार, उपनिरीक्षक कमलेश कुमार, नीरज यादव, आदित्य तिवा...