उरई, अगस्त 9 -- Orai News: कालपी। संवाददाता अमलतास तिराहे के पास तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से घायल हुए अधिवक्ता की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।मुहल्ला हरीगंज निवासी 63 वर्षीय राम गोविंद वर्मा बीती 3 अगस्त को अपने भांजे सुबोध वर्मा निवासी औंता के साथ बाइक से उरई से कालपी आ रहे थे। अमलतास तिराहा के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही राम गोविंद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज रेफर किया गया। उरई में भी स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें झांसी मेडिकल कालेज भेजा गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...