उरई, अक्टूबर 29 -- Orai News: कोंच। संवाददाता डीजे गोदाम में फंदे पर लटके मिले मजदूर के शव मामले में नया मोड़ आ गया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने गोदाम मालिक सहित दो लोगों के खिलाफ हत्या और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले ग्राम पड़री में बुधवार को एक डीजे गोदाम में मजदूर भूरे बरार का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। शव मिलने के बाद मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया और गोदाम मालिक सहित उसके एक साथी कर्मचारी पर गला दबा कर मार डालने और शव फंदे पर लटका देने के गंभीर आरोप लगाए थे। यह भी पढ़ें- Orai News: गोदाम में मिला मजदूर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप मृतक की पत्नी ने पुलिस को पति की हत्या किए जाने का प्रार्थना पत्र दिया था। पुलिस ने मृतक की पत्नी प्रति की तहरीर पर आरोपी गोदाम माल...