Orai News: डीजे की तेज आवाज का विरोध करना महिलाओं को पड़ा भारी, लाठी-डंडों से हमला, दो घायल
उरई, अगस्त 2 -- Orai News: कोंच/पड़री। संवाददाता कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पड़री में शनिवार देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने का विरोध करना दो महिलाओं को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे दो महिलाएं घायल हो गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया।शनिवार रात करीब 11 बजे गांव में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपित भड़क गए और कथित तौर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि आरोपितों से उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही है और उसी के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। मारपीट में सुशीला और शशि देवी घायल हो गईं। दोनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.