Orai News: डीएम ने टीबी मुक्त व पोलियो अभियान की समीक्षा की
उरई, नवम्बर 3 -- Orai News: उरई। जिलाधिकारी समीर की अध्यक्षता में विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जोश टीम समन्वय बैठक, पल्स पोलियो अभियान की जिला टास्क फोर्स बैठक और संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने कहा कि टीबी गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर पहचान व नियमित उपचार से पूरी तरह ठीक हो सकती है। उन्होंने संभावित मरीजों की व्यापक जांच और नियमित फॉलोअप के निर्देश दिए।पोलियो अभियान पर उन्होंने कहा कि पांच वर्ष तक का कोई बच्चा खुराक से वंचित न रहे, सभी बूथों पर व्यवस्था और माइक्रोप्लान तैयार कर प्रचार-प्रसार किया जाए। संचारी रोग नियंत्रण के लिए साफ-सफाई, जलभराव रोकने, शुद्ध पेयजल व मच्छर प्रजनन स्थल समाप्त करने पर जोर दिया। इस दौरान सीएमओ एचएन प्रसाद सहित अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.