उरई, अक्टूबर 10 -- Orai News: उरई। संवाददाता जिलाधिकारी समीर और नवागत पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने शनिवार को संयुक्त रूप से जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था और तैनात पुलिस गार्द का जायजा लिया। उन्होंने स्ट्रांग रूम के सील, ताले और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की। डीएम समीर ने निर्वाचन कार्यालय के अभिलेखों के रखरखाव और साफ-सफाई पर जोर दिया, जबकि एसपी सुरेश चंद्र रावत ने पुलिस गार्द को सतर्क रहने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्वाचन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं त्रुटिरहित और मानक के अनुरूप रखी जाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...