उरई, अगस्त 14 -- Orai News: उरई। संवाददाता डीएम राजेश कुमार पाण्डेय एसपी विनय कुमार सिंह ने बारिश के दृष्टिगत अस्थाई गौशाला बबीना एवं कान्हा गौशाला कदौरा का निरीक्षण किया। उन्होंने गौशालाओं में गोवंश के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए चारा-पानी, शेड, जल निकासी एवं साफ-सफाई की स्थिति देखी। डीएम ने निर्देश दिए कि बारिश के दौरान गोवंश को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पर्याप्त एवं सुरक्षित शेड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। गौशाला परिसर में जलभराव न होने पाए, इसके लिए जल निकासी की समुचित व्यवस्था रखी जाए तथा नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जाए।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोवंश के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता बनी रहे। बीमार एवं कमजोर गोवंश की विशेष निगरानी करते हुए समय से उपचार कराया ...